Thursday, April 2, 2026

दूल्हा सोता रहा, दुल्हन घर से फरार

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 21, 2025

दूल्हा सोता रहा, दुल्हन घर से फरार
बरेली, जागरण टुडे

शादी के महज 15 बाद गुरुवार 20 मार्च की रात दूल्हा बिस्तर पर पड़ा सोता रहा और दुल्हन अपने प्रेमी के पास जाने को चुपचाप घर से निकल गई। दूल्हा को इसकी जानकारी सुबह को जागने पर हुई। ससुराल वालों के तलाशने पर दुल्हन रास्ते में सड़क पर खड़ी मिल गई, लेकिन थाने में पंचायत के दौरान पति और पिता दोनों उसे समझाने में नाकाम रहे। आखिर में दुल्हन अपने प्रेमी के घर चली गई। वह उसके सगे मामा का साला बताया जाता है।

सिरौली थाना क्षेत्र का मामला, पांच मार्च को हुई थी शादी

बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले नेमचंद ने बताया कि 5 मार्च 2025 को उसका विवाह भमोरा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ हुआ। लड़की वालों ने बरातियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी की सभी रश्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई। नेमचंद के मुताबिक उसने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ रंग भी खेला। शादी और होली दोनों होने से उनके घर में जश्न का माहौल था।

मामा के साले से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दूल्हा नेमचंद के मुताबिक उसके घर पहुंचने के बाद भी दुल्हन फोन पर किसी से बातें करती थी। उसके पूछने पर कह देती कि उसकी सहेलियों के फोन आ रहे हैं। इसी बीच नेमचंद की बहन को किसी तरह पता चला कि दुल्हन खेमूनगला के रहने वाले अपने मामा के साले से बातें करती है। ससुराल वाले कुछ करते इससे पहले दुल्हन ने ससुराल छोड़ने की योजना बना ली।

पति और पिता को छोड़ प्रेमी के घर चली गई दुल्हन

गुरुवार को सुबह करीब चार बजे नेमचंद और उसके परिवार वाले गहरी नींद में सोए हुए थे। इसी दौरान दुल्हन चुपचाप घर से निकल गई। सुबह को जागने पर ससुराल वालों ने देखा तो दुल्हन घर से गायब थी। कुछ पता नहीं चला तो नेमचंद ने फोन पर इसकी सूचना अपने ससुर को दी। उधर, दुल्हन की तलाश में निकले ससुराल के कुछ लोगों ने उसे देवचरा चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़े देखा। ससुराल वाले उसे किसी तरह थाने ले गए। इसकी सूचना मिलने पर दूल्हा पक्ष के अलावा दुल्हन के पिता और मायके के अन्य लोग पहुंच गए।

भमोरा थाने में बातचीत के दौरान पति नेमचंद और पिता दोनों ने दुल्हन को समझाते रहे। मगर वह ससुराल जाने को राजी नहीं हुई और अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने दुल्हन की इच्छानुसार उसकी ननिहाल जाने दिया। इस मामले की इलाके में खासी चर्चा रही।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.