बदायूं, जागरण टुडे
समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने हज़रत बदरुद्दीन मुंहेताब सुल्तान उल आरफीन शाह विलायत छोटे सरकार के 756वें उर्स ए मुबारक मौके पर दरगाह पहुंच कर गुल पोशी और चादर पोशी की। इसके बाद उन्होंने देश में अमन और शांति कायम रहने के लिए दुआ की।
चादरपोशी के दौरान ये रहे मौजूद
इस मुबारक मौके पर सभासद अनवर खां, नवेद, अबरार, वाहिद अली, मुशाहिद अली, निहाल पीर जी, मुशाहिद पीर जी, गुलफाम पीर जी, अली पीर जी, इनाम पीर जी, फरहत अली, अफसर अली खां, बब्लू, कौसर अली, छोटू, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी, सलमान एडवोकेट, डॉ आशू, राशिद गाज़ी, शशांक आदि मौजूद रहे।