संभल, जागरण टुडे संवाददाता
संभल जनपद के धनारी थाना पुलिस ने नोटों की बारिश का झांसा देकर युवक-युवतियों का यौन शोषण करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह से जुड़े आगरा में तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि गिरोह अब तक दर्जनों लड़के लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि राजपाल नाम के युवक ने धनारी थाना में दर्ज कराई शिकायत की जांच शुरू हुई तो पुलिस के हाथ इस गिरोह की गर्दन तक पहुंच गए। राजपाल ने बताया था कि 11 मार्च को उसकी मां का इलाज करने के नाम पर लाखन, रिंकू ,अजय व दुर्जन उसे नरोरा लेकर गए। नरौरा से संतोष और शिवम उसे आगरा ले गए। वहां एक मकान में उसके हाथ पर बांधने के बाद सफेद कपड़ा मुंह पर डाल दिया और तंत्र क्रिया कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
नोटों की वर्षा की क्रिया के नाम पर करते थे ठगी का धंधा
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने अजय, संतोष और दुर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, और उनके मोबाइल खंगाले तो गिरोह के कारनामों का राज खुल गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह नोटों की वर्षा की क्रिया के नाम पर ठगी का धंधा करते थे। साथ ही लड़के-लड़कियों का यौन शोषण करते हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य विशेष दिनों में तंत्र मंत्र करने से धनवर्षा का दावा करते थे। इस तांत्रिक क्रिया को मानने वाले लोगों के समूह को यह लोग कोड भाषा में मीडिया कहते थे।
गिरोह को दुर्लभ वन्यजीवों के साथ रहती थी लड़कियों की तलाश
कथित तंत्र क्रिया में दुर्लभ सामान या लड़का लड़की को आर्टिकल नाम दिया जाता था। कथित तांत्रिक को कारीगर या गुरु नाम दिया गया था, जो विशेष दिनों में तंत्र तंत्र करता था। गिरोह दुर्लभ वन्य जीवों के साथ ही ऐसी युवतियों को तलाश करता था जिनकी लंबाई 5 फीट 5 इंच से अधिक हो। जिनके शरीर पर कटे जले या टैटू का कोई निशान न हो, और न ही उसका ऑपरेशन हुआ हो। न ही किसी जानवर ने उसे काटा हो। बड़ी शर्त यह थी कि उसे अभी तक किसी ने छुआ न हो और वह पूरी तरह कुंवारी हो।
तांत्रिक क्रिया के नाम पर लड़कियों को बेहोश करने किया जाता था यौन शोषण
लड़कियों की तलाश कर उन्हें तांत्रिक यानि गुरु कारीगर के पास भेजा जाता था । वह लड़कियों के साथ तांत्रिक क्रिया का ढोंग करके उन्हें अचेत करते हुए यौन संबंध बनाता था। लड़कों के साथ भी इसी तरह यौन शोषण किया जाता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह अब तक दर्जनों लड़कियों और लड़कों का यौन शोषण कर चुका है। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं, जिनमें कथित तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियां नग्न अवस्था में लेटी नजर आ रही हैं। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गिरोह के आगरा में तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन कथित तांत्रिक गुरु भी हैं, जो तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म और लड़कों का यौन शोषण करते थे।