Saturday, January 31, 2026

बुलडोजर को लेकर रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हंगामा, भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी नोककझोंक

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 7, 2025

बुलडोजर को लेकर रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हंगामा, भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी नोककझोंक
बरेली,  जागरण टुडे संवाददाता

बरेली के फरीदपुर कस्बे में सोमवार को रामनवमी शोभायात्रा में बुल्डोजर ले जाने को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपाइयों और आयोजकों ने मनमारी का आरोप लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठने की चेतावनी दी। हंगामे के चलते शोभा यात्रा स्टेशन रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। आखिर में पहुंची एसडीएम मल्लिका नयन ने बुलडोजर ले जाने की सहमति दी। कहीं तब जाकर मामला शांत हुआ और शोभायात्रा आगे रवाना की गई।

फरीदपुर कस्बे का मामला, सीएस इंटर कॉलेज से रवाना हुई शोभायात्रा

रामनवमी के अवसर पर बरेली के फरीदपुर कस्बे में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली जाती है। सोमवार 07 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे शोभायात्रा सीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान से रवाना होकर स्टेशन स्टेशन रोड पहुंची। तभी वहां पहुंचे सीओ आशुतोष शिवम ने शोभायात्रा शामिल बुलडोजर को रोक दिया। आयोजकों ने इसका विरोध किया तो सीओ ने इसकी अनुमति दिखाने को कहा। मगर प्रशासन की ओर से जारी अनुमति में बुलडोजर शामिल नहीं था।

सीओ ने बुलडोजर को नई परंपरा बता रोका, भाजपाई बोले- कोई नई परंपरा नहीं
 
सीओ ने नई परंपरा बताकर साफ कह दिया शोभायात्रा में बुलडोजर नहीं जाएगा। उनकी बात सुनकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आौर भाजपा नेता भड़क गए और पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारिों का कहना था कि बुलडोजर शोभायात्रा में पहले भी जाता रहा है। पिछले साल ड्राइवर न मिलने की वजह से नहीं जा सका। यह नई परंपरा नहीं है। इस पर पुलिस और पब्लिक के बीच तनातनी बढ़ती गई, जिससे माहौल गर्मा गया। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष और सीओ के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

शोभायात्रा को भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने रवाना किया था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सीओ को समझाने की कोशश की, लेकिन वह नहीं माने। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और भाजपा नेता बुलडोजर साथ ले जाने पर अड़े थे, पुलिस आगे बढ़ने से रोक रही थी। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने साफ कहर दिया कि बुलडोजर के बगैर शोभायात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। लोग  पुलिस के खिलाफ सड़क पर धरना-प्रदर्शन करने लगे, जिससे तनाव की स्थिति बनने लगी। 

एसडीएम ने बुलडोजर ले जाने की अनुमति देकर कराया मामला शांत
 
हंगामा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद एसडीएम मल्लिका नयन मौके पर पहुंची। उन्होंने पहले तो जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिर बात नहीं बनी। फिर माहौल को देखते हुए एसडीएम ने बुलडोजर ले जाने की सहमति दे दी। कहीं तब डेढ़ घंटे बाद माहौल शांत हो सका। भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह खुद बुलडोजर पर बैठकर शोभायात्रा के साथ चले। इसके बाद शोभायात्रा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.