Tuesday, March 31, 2026

Moradabad News: टीएमयू कैंपस में बिजली गिरी, पांच छात्र झुलसे, दो की हालत नाजुक

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 10, 2025

Moradabad News: टीएमयू कैंपस में बिजली गिरी, पांच छात्र झुलसे, दो की हालत नाजुक
मुरादाबाद। टीएमयू परिसर में गुरुवार रात बिजली गिरने से पांच छात्र बुरी तरह झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। टीएमयू प्रशासन के अनुसार पांचों छात्र संस्कार जैन, सिद्धांत कुमार, मानव सिंह, शिवेश सिंह और बंटी राजा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू होने के सात तेज चमक के साथ बिजली गिर गई। बारिश से बचने को पांचों छात्र एक पेड़ के नीचे खड़े थे। छात्र सिवेश सिंह और बंटी राजा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुरुवार रात आठ बजे हुआ हादसा, अलग-अलग शहर के रहने वाले हैं पांचों

मध्य प्रदेश के दामोसागर निवासी संस्कार बीटेक तृतीय वर्ष, सिद्धांत कुमार बीसीए फाइनल इयर, मेरठ निवासी मानव सिंह नर्सिंग, प्रयागराज निवासी शिवेश सिंह बीए एलएलबी और ललितपुर निसी बंटी राजा बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पांचों टीएमयू के हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुवार रात करीब आठ बजे पांचों छात्र टीएमयू हास्टल कैंपस में स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

मंदिर जाते समय हुआ हादसा, पांचों अस्पताल में भर्ती

बताते हैं कि वे हास्टल के कमरे से निकलकर बाहर पहुंचे होंगे तभी बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए पांचों छात्र एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच आसमान में तेज चमक के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आकर पांचों छात्र झुलस गए और जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। वहां आसपास खड़े छात्रों ने उन्हें जमीन पर पड़े देख  शोर मचा दिया। 

हादसे के बाद से दहशत मं हैं छात्र-छात्राएं, पुलिस ने किया मौका मुआयना

हादसे का पता लगते ही हॉस्टल प्रशासन के लोग मौके पर जा पहुंचे। फौरन पांचों छात्रों को टीएमयू के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती करने के साथ उपचार शुरू कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे कैंपस के छात्र-छात्राएं दहशत में हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने सभी छात्रों के परिजनों को फोन करके सूचना दी। छात्र सिवेश सिंह और बंटी राजा की हालत गंभीर है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.