Friday, January 30, 2026

विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बहेड़ी कार्यकारिणी का गठन, सतीश अध्यक्ष और देवेश चुने गए कार्यवाहक अध्यक्ष

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 21, 2025

विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बहेड़ी कार्यकारिणी का गठन, सतीश अध्यक्ष और देवेश चुने गए कार्यवाहक अध्यक्ष

विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने विद्युत वितरण खंड बहेड़ी में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया, इसके लिए सब डिवीजन देवरनिया में आने वाले विद्युत उपकेंद्र धौराटांडा में सभा का आयोजन किया गया। सभा में संविदा कर्मियों की सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

कार्यकारिणी में सतीश कुमार को डिवीजन अध्यक्ष, देवेश कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष, दिनेश कुमार को महामंत्री, वसीम और प्रेम शंकर को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार और विपिन कुमार मीडिया प्रभारी चुना गया।

सभी की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी और संचालन मंडल उपाध्यक्ष नरेश पाल ने किया। सभा में संविदा कर्मियों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान धौराटांडा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शमशुल हसन को संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। 

इस दौरान मीडिया प्रभारी अजय नारायण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामविलास शर्मा, जिला महामंत्री राशिद हुसैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता कौशल खान, इज्जतनगर डिवीजन अध्यक्ष मोहम्मद यासीन और धौराटांडा उपकेंद्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.