लखीमपुर खीरी, जागरण टुडे संवाददाता
लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज चौकी में पुलिस ने दो किशोरियों की जमकर पिटाई कर दी। इसका पता लगने पर परिवार वाले दोनों बहनों को ठेली पर लिटाकर अस्पताल ले गए। जहां एक किशोरी की हालत गंभीर देख डॉक्टर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मैलानी थाना क्षेत्र का मामला, दो महिला सिपाहयों पर पीटने का आरोप
मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती लापता है। उसे भगाने के आरोप में शालू (18) और उसकी दो छोटी बहनों को पकड़कर पुलिस मैलानी थाने ले गई। आरोप है कि थाने में महिला सिपाहियों ने तीनों बहनों को जमकर पीटा। इससे दो बहनों की हालत बिगड़ गई। उनकी हालत बिगड़ी देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। फौरन उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिवार वाले दोनों किशोरियों को ठेली पर लिटाकर बांकेगज सीएचसी ले गए।
एक किशोरी की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रैफर
पिता रामू के अनुसार उनका बेटा सौरभ 20 जनवरी से लापता है। पड़ोसी के गांव की एक लड़की भी गायब है। लड़की के पिता ने सौरभ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सीएचसी बांकेगंज के फार्मासिस्ट ने एक किशोरी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित किशोरिों के शरीर पर पिटाई के निशान हैं। पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
थानाध्यक्ष बोले- पुलिस अपने तरीके से पूछताछ तो करेगी
मैलाना थानाध्यक्ष निराला तिवारी का कहना है कि परिवार वालों को सब मालूम है कि उनका बेटा कहां है। पूछताछ करने पर परिवार वाले पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए पुलिस अपने तरीके से पूछताछ तो करेगी। पिटाई करने की बात गलत है।