Thursday, April 2, 2026

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 6, 2025

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा,  कार और बाइक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत
शाहजहांपुर, जागरण टुडे संवाददाता

यूपी के जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में गांव काबिलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात भीषण हादसाहो गया। ईको कार और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि हादसके बाद बाइक में आग लग गई। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मृतकों में चार लोग बाइक पर सवार थे, जबकि कार में दो लोग बैठे थे।

मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुआ हादसा, बाइक पर सवार  थे चार युवक

ईको कार में जनपद बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव करनपुर कलां निवासी सुधीर पुत्र ओमकार ( 40) और सोनू पुत्र पुत्तुलाल(18) सवार थे, जिनकी मौके पर  मौत हो गई। वहीं, बाइक पर शाहजहांपुर के  कस्बा तिलहर के मोहल्ला नजरपुर निवासी रवि पुत्र सूरजपाल ( 20), आकाश पुत्र राजू (20), दिनेश पुत्र भीमसेन (19) और अभिषेक पुत्र मेवाराम (19) सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस में सीएचसी मदनापुर ले जाया गया।

बरेली के फरीदपुर इलाके के रहने वाले  थे कार सवार, बाइक सवार तिलहर निवासी थे

जहां इलाज के दौरान रवि, आकाश और दिनेश की मौत हो गई। अभिषेक को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने हादसे की सूचना दी तो सभी छह परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन रोते-बिलखते पहुंच अस्पताल जा पहुंचे।

हाईस्पीड और ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

यह हादसा सोमवार रात लगभग 10:45 बजे शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि ईको कार की रफ्तार तेज थी। बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक भी तेज रफ्तार में थी। सामने से कार की लाइट आंखाें पर पड़ने से बाइक अनियंत्रत हो गई। स्पीड तेज होने से कार चालक भी गाड़ी नहीं संभाल सका। इससे दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।  

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.