Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: चिटौली गोशाला में गंदगी की भरमार, तहसीलदार ने लगाई केयरटेकर की कड़ी फटकार

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 23, 2025

Bareilly News: चिटौली गोशाला में गंदगी की भरमार, तहसीलदार ने लगाई केयरटेकर की कड़ी फटकार
ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)

बरेली जिले की मीरगंज तहसील के तहसीलदार आशीष कुमार ने शनिवार को चिटौली स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गोशाला परिसर में गंदगी की भरमार मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और केयरटेकर को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान गोशाला में हरा चारा और भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया, लेकिन गंदगी की वजह से मच्छरों के पनपने का खतरा है, जिस पर तहसीलदार ने खासी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गंदगी रहने से गोवंश और देखरेख करने वाले दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, मीरगंज तहसील के नायब तहसीलदार ने शाही गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें हरा चारा और रख रखाव की व्यवस्था संतोषजनक मिली।

तहसीलदार आशीष कुमार का कहना है कि सभी गोशालाओं में स्वच्छता और रख रखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने का खतरा न रहे। उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण और रख रखाव में शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.