Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: मथुरा में पकड़े गए प्रतापगढ़ और बिहार के तस्कर, 261.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 26, 2025

Mathura News: मथुरा में पकड़े गए प्रतापगढ़ और बिहार के तस्कर,  261.75  लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

यूपी मथुरा के थाना रिफाइनरी  पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक प्रतापगढ़ और दूसरा बिहार का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों के पास 261.75  लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क तलाश रही है।

थाना रिफाइनरी  पुलिस और आबकारी टीम को मिली कामयाबी

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में आशीषपाल पुत्र नाथपाल निवासी माधोपुर थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ और  मुकेश कुमार पुत्र सत्येन्द्र निवासी पटेलनगर थाना शास्त्रीनगर जिला पटना बिहार हैं। मथुरा के थाना रिफाइनरी  पुलिस को रविवार रात करीब 23.55 बजे बरारी चौकी मोड़ पर बरारी कस्बा के पास मथुरा-दिल्ली हाईवे एनएच किनारे अवैध शराब तस्करों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

रेड लेवल और ब्लेन्डर प्राइड ब्रांड की शराब बरामद

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के पास 169 बोतल रेड लेवल ब्रान्ड, (विदेशी मदिरा), 126 बोतल ब्लेन्डर प्राइड ब्रान्ड, 54  बोतल मैजिक मूमेन्ट ब्रान्ड और एक कार मिली। पुलिस टीम में मथुरा के आबकारी निरीक्षक निहान्त यादव, थाना रिफाइनरी के उपनिरीक्षक हरवीर सिंह, अखिलेश अग्निहोत्री,  प्रमोद कुमार सिंह (प्र.आ.सि.) मथुरा, आबकारी के जितेन्द्र कुमार, अमित वघेल, सुशील कुमार (आ.सि.), सिपाही सुरेश शामिल रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.