Tuesday, March 31, 2026

Mathura-News: श्री बांके बिहारी कॉरिडोर वृंदावन परियोजना के विस्थापितों को रुकमणि विहार में मिलेंगे प्लाट

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 26, 2025

Mathura-News: श्री बांके बिहारी कॉरिडोर वृंदावन परियोजना के विस्थापितों को रुकमणि विहार में मिलेंगे प्लाट

उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में सोमवार 26 अगस्त को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि श्री बांके बिहारी कॉरिडोर वृंदावन परियोजना के विस्थापितों को रुकमणि विहार में भू-खंड नो प्राफिट-नो लॉल पर दिए जाएंगे। 

विस्थापितों को नो प्राफिट-नो लॉस पर मिलेंगे भूखंड

बैठक में रुकमणि विहार आवासीय योजना सेक्टर 01 स्थित कम्युनिटी फैसिलिटी भूखंड का भू-उपयोग आवासीय में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि श्री बांके बिहारी कॉरिडोर वृंदावन परियोजना के शुभारंभ होने पर विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए आवासीय भूखंडों की आवश्यकता पड़ेगी। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नियमानुसार  भू-उपयोग परिवर्तन किया जाए। साथ ही विस्थापित होने वाले परिवारों को नो प्राफिट, नो लॉस पर भूखंड उपलब्ध कराए जाएं। इस पर प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
 
रुकमणि विहार आवासीय योजना के सेक्टर 03 में  प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार होगा पंजीकरण

ऊप्र विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधियों और आदर्श जोनिंग रेगुलशन्स 2025 को लागू किए जाने का प्रस्ताव के संबंध में निर्देश दिए गए कि इसमें समिति का गठन कर उक्त नियमों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं और आम जन को क्या लाभ होगा, इसका अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्राधिकरण की रुकमणि विहार आवासीय योजना के सेक्टर 03 में टू बीएचके को प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर पुनः पंजीकरण खोले जाने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। उक्त योजना में अभी तक हुए आवंटन की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। अवशेष आवास की बिक्री हेतु आवंटन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी। 

 50 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया

प्राधिकरण की आवासीय योजना ग्राम रहीमपुर तहसील और जिला मथुरा के कतिपय खसरा संख्याओं की भूमि का भू उपयोग मथुरा-वृन्दावन मास्टर प्लान 2031 में कृषि से आवासीय एवं नॉलेज पार्क से आवासीय में परिवर्तित करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। अवगत कराया गया कि उक्त योजना में 50 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही अवशेष भूमि के अधिग्रहण करने के निर्देश दिए तथा उक्त योजना का विकास करने हेतु डेवलेपमेंट प्लान तैयार करने के हित में प्रताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में जिलाधिकारी सीपी सिंह, प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सचिव प्राधिकरण अरविंद द्विवेदी, ओएसडी प्रसून्न द्विवेदी, संयुक्त नियोजक स्मिता निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी मुन्नालाल शुक्ल के अलावा नवीन मित्तल, भुवन भूषण कमला आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.