Tuesday, March 31, 2026

Kasganj news: कासगंज में 6.90 लाख की अवैध शराब नष्ट, 52 केसों से जुड़ा मालखाना साफ

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 29, 2025

Kasganj news: कासगंज में 6.90 लाख की अवैध शराब नष्ट, 52 केसों से जुड़ा मालखाना साफ

जागरण टुडे, कासगंज

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे माल निस्तारण अभियान के तहत गंजडुण्डवारा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र में दर्ज 52 आबकारी अभियोगों से संबंधित 3075 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया। इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

न्यायालय से निर्णय उपरांत थाना गंजडुण्डवारा मालखाने में जब्त रखी गई शराब को न्यायालय के आदेशानुसार जमीन में गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। गठित टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पूरा किया गया। मौके पर ही इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई, जिसे सुरक्षित रखा गया है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार पटियाली मुकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पटियाली संतोष कुमार, अभियोजन अधिकारी रविन्द्र विक्रम, आबकारी निरीक्षक हेमंत शर्मा, प्रभारी निरीक्षक गंजडुण्डवारा भोजराज अवस्थी और हैड मौहर्रिर मुकेश शर्मा मौजूद रहे। आबकारी निरीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि यह शराब दूसरे प्रांत से लाई गई थी और इसमें डिग्री की मात्रा यहां की शराब से कहीं अधिक थी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की शराब का सेवन करना बेहद खतरनाक होता है और इससे लोगों की जान तक जा सकती थी। पुलिस ने इसे पहले ही जब्त कर लिया था और अब न्यायालय के आदेश के बाद इसे नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी मुहिम लगातार जारी रहेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.