जागरण टुडे, कासगंज
जिला जेल में बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट, पेशाब पिलाने के मामले की खबर का संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह चार सदस्यी टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही दो दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
शुक्रवार को बंदियों और उनके तीमारदारों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये थे। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच समिति का गठन किया है। यह जांच टीम मात्र दो दिन में जांच कर आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। जांच टीम में सदर एसडीएम संजीव कुमार, प्रोवेशन अधिकारी पल्लवी सिंह , सीओ आंचल चौहान को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन पर कार्रवाई की तलवार तय मानी जा रही है।