Saturday, January 31, 2026

Mathura: प्रधानमंत्री मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी का विरोध, भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 31, 2025

Mathura: प्रधानमंत्री मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी का विरोध, भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

जागरण टुडे, मथुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। रविवार को महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर धरना देकर कांग्रेस और राजद नेताओं के बयान की निंदा की।

धरने के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का स्तर सत्ता की राजनीति में लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर महागठबंधन ने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि हर भारतीय मां और महिला के सम्मान को ठेस पहुँचाई है।

महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में दिन-रात समर्पित हैं। उन पर की गई यह टिप्पणी राजद-कांग्रेस की नीचता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विरोधियों की यह सोच दर्शाती है कि वे सत्ता की चाह में किस हद तक गिर सकते हैं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री पर नहीं बल्कि समूचे भारतीय समाज और उसकी संस्कृति पर हमला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस-राजद गठबंधन को कभी माफ नहीं करेगी। हर बिहारी बेटा अपनी मां और हर महिला के सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।

धरने में पूर्व पार्षद सोनू गौड़, पूनम, कृष्णा, रामदुलारी, अंजना, वंदना, अनीता, साधना, ममता, सुनीता समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राजद नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि इस तरह की टिप्पणी दोहराई गई तो सड़क से सदन तक आंदोलन तेज किया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.