Saturday, January 31, 2026

रेलवे का तोहफा: दशहरा-दीवाली पर बढ़ी मुंबई–काठगोदाम पूजा स्पेशल की अवधि

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: September 3, 2025

रेलवे का तोहफा: दशहरा-दीवाली पर बढ़ी मुंबई–काठगोदाम पूजा स्पेशल की अवधि

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन (09075/09076) के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह विशेष ट्रेन 31 दिसम्बर 2025 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार और 1 जनवरी 2026 तक काठगोदाम से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

मुंबई से हर बुधवार को सुबह 11 बजे होगी रवाना

09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम पूजा विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से हर बुधवार सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा और लालकुआँ होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुँचेगी।

काठगोदाम से हर गुरुवार को होगी रवाना 

09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल पूजा विशेष ट्रेन काठगोदाम से हर गुरुवार शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआ, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाड और बोरीवली होते हुए अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी।

 पूजा विशेष ट्रेन में लगाए गए हैं 18 कोच  

जनरेटर सह लगेज यान

सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच

 शयनयान (स्लीपर) कोच

वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच

वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.