Tuesday, March 31, 2026

5 लाख के इनाम का मौका! बरेली में रेमो डिसूजा के शो के लिए ऑडिशन 6 सितंबर को

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2025

5 लाख के इनाम का मौका! बरेली में रेमो डिसूजा के शो के लिए ऑडिशन 6 सितंबर को

रायपुर में दिसंबर में आयोजित होने जा रहे डांस कॉम्पटीशन नृत्य उत्सव सीज़न-2 का खुमार पूरे देश में छाया है। इस बड़े मंच का आयोजन रोहित शर्मा कर रहे हैं, और इसके फिनाले को जज करेंगे मशहूर कोरियोग्राफर, एबीसीडी मूवी के डायरेक्टर और डांस प्लस फेम रेमो डिसूजा। इस शो के विजेता को पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

इस ग्रैंड शो के लिए देश भर के 70 से अधिक शहरों में ऑडिशन कराए जा रहे हैं। बरेली ऑडिशन के सिटी पार्टनर है आर्टिस्टिक एकेडमी। एकेडमी के डायरेक्टर ऋतिक राज सक्सेना और पंकज मौर्या ने बताया कि बरेली में ऑडिशन शनिवार, 6 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। इन ऑडिशन को जज करेंगे डांस प्लस प्रो विनर रितेश पाल।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी सोलो, डुएट और ग्रुप श्रेणियों में हिस्सा ले सकेंगे। जूनियर कैटेगरी में 3 से 14 वर्ष तक और सीनियर कैटेगरी में 15 से 50 वर्ष तक के डांसर प्रतिभा दिखा पाएंगे।

इसके साथ ही आर्टिस्टिक एकेडमी ने प्रतिभागियों के लिए एक और खास अवसर उपलब्ध कराया है। ऑडिशन के अगले दिन, यानी रविवार, 7 सितंबर को रितेश पाल की डांस वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को डांस स्किल्स को निखारने और प्रोफेशनल तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।

डायरेक्टर्स ऋतिक राज सक्सेना और पंकज मौर्या ने बताया कि यह बरेली के डांसर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने का मंच मिलेगा। इसमें जो भी प्रतिभागी ऑडिशन या वर्कशॉप में शामिल होना चाहते हैं, वे रामपुर गार्डन स्थित आर्टिस्टिक एकेडमी से संपर्क कर सकते हैं।

यह कॉम्पटीशन न केवल नए टैलेंट को पहचान दिलाने का माध्यम है, बल्कि डांस की दुनिया में बड़े मुकाम तक पहुंचने का दरवाज़ा भी खोलता है। बरेली के युवा और बच्चों के लिए यह अवसर यादगार साबित हो सकता है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.