Friday, January 30, 2026

Mathura: असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बनी वामन भगवान भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2025

Mathura: असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बनी वामन भगवान भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण टुडे मथुरा। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा गुरुवार को कुंज बिहारी मंदिर से वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे नगर में दिव्य उल्लास और भक्ति का माहौल छा गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के संस्थापक मुख्य संरक्षक पंडित राम गोपाल शर्मा, संस्थापक श्याम शर्मा, मुख्य संयोजक संजय पिपरोनिया, कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर सहित गणमान्य अतिथियों ने वामन भगवान एवं राजा बलि की आरती उतारकर किया।

मुख्य संरक्षक पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि वामन भगवान का अवतार असत्य पर सत्य की विजय और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। यह शोभायात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की धरोहर है, जिसे भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि मथुरा की यह शोभायात्रा अद्वितीय है और समाज के सभी वर्गों का सहयोग इसकी भव्यता को और बढ़ा देता है।

मुख्य संयोजक संजय पिपरोनिया ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को आस्था और एकता का प्रतीक बताया। कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और सनातन संस्कृति को जीवित रखना है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें वामन भगवान और राजा बलि की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, डॉ. अशोक अग्रवाल, माधुरी शर्मा, गोपाल शर्मा, पत्रकार दिनेश कौशिक, वृषभान गोस्वामी, कुलदीप शर्मा, आनंद बल्लभ गोस्वामी, विनीत द्विवेदी, केके शर्मा, गोविंद आचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा नगर वामन भगवान के दिव्य वैभव में सराबोर नजर आया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.