Friday, January 30, 2026

Kasganj news टीवी की बीमारी से संदिग्ध ग्रसित महिला की संदिग्ध मौत,

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 7, 2025

Kasganj news टीवी की बीमारी से संदिग्ध ग्रसित महिला की संदिग्ध मौत,
टीवी की बीमारी से संदिग्ध ग्रसित महिला की संदिग्ध मौत,

मायके पक्ष ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

पुलिस ने शव का कराया पोस्ट मार्टम, परिवार में  कोहराम

जागरण टुडे, कासगंज।

सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक टीवी की बीमारी से ग्रसित महिला की संदिग्ध मौत हो गई।  महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव सियपुर निवासी अंशू की 28 वर्षीय पत्नी प्रीति की बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति अंशू के मुताबिक उसकी वर्ष 2017 में जनपद एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव भोली निवासी प्रीति से शादी हुई थी। प्रीति कई वर्ष से टीवी के रोग से ग्रसित थी, जिसका उपचार चल रहा था। बीती रात प्रीति की तबीयत बिगड़ी तो निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  जानकारी पर पहुंचे प्रीति के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।  परिवार के मुताबिक प्रीति के एक 6 वर्षीय पुत्री शालिनी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.