Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: कोतवाली क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामूली कहासुनी पर ले ली जान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 8, 2025

Bareilly News: कोतवाली क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामूली कहासुनी पर ले ली जान

जागरण टुडे, बरेली। बरेली कोतवाली क्षेत्र के मठ की चौकी इलाके में घर के बाहर बैठे एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर चोटों से घायल युवक इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मठ की चौकी निवासी नितिन बड़ा बाजार स्थित एक सर्राफ की दुकान पर नौकरी करता था। 2 सितंबर की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के राहुल, अंकित और उनके दो साथियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई।  तभी आरोपियों ने नितिन की बेरहमी से पिटाई कर दी। लहूलुहान हालत में नितिन को जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए।

परिजनों ने नितिन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गर्दन की हड्डी टूटने और अन्य गंभीर चोटों के कारण वह कोमा में चला गया और परिवारवालों को पहचानना भी बंद कर दिया। रविवार को परिजन उसे दिल्ली उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पहले ही राहुल, अंकित और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रखी थी। नितिन की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.