https://jagrantoday.in/
जब तक ससुरालियों को विवाहिता के मायके से रूपये मांगने पर मिलते रहे तब तक तो ठीक ठाक चला लेकिन जब रूपये मिलना बंद हुए तो ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा जानकर घर बाहर कर दिया। पीड़िता ने मीरगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
क्षेत्र के गांव वहरोली निवासी गीता ने मीरगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका मायका मबई में है। और उसका विवाह उसके पिता ने विगत वर्ष 2019 में मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वहरोली निवासी धर्मवीर पुत्र हरपाल सिंह के साथ हिन्दू रीति रिबाज के साथ हुआ था। शादी के दौरान मायके वालों ने 08 लाख रूपये भी दान दहेज व वारात आदि पर खर्च किया। उसका कहना है कि उसका पति धर्मवीर उसके मायके से कई बार रूपये मांग मांग कर ला चुके हैं।
महिला का आरोप है कि उससे ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके से 08 सितम्बर को रूपये लाने का दबाब बनाया। इंकार करने पर पति धर्मवीर,सास कलावती, ननद माया और जेठ कुंवरपाल व देवर प्रदीप ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से इतना मारा पीटा जिससे वह बेहोश हो गयी और रात्रि दौरान बेहोश रही। यहां तक कि खाना तक नहीं दिया। और (आज) मंगलबार को फिर से सुबह के समय पीटकर घर से निकाल दिया। ससुरालियों की पिटाई से वह गंभीर घायल हो गयी और उसके कानों से खून बह रहा है। और शरीर में भी कई जगहों पर गंभीर चोटे आयी हैं।
उसका कहना है कि वह किसी तरह से थाना मीरगंज पहुंची और अपनी आप बीती सुनाते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।