जब इश्क परवान चढ़ा तो विवाहित दो बच्चों की माँ लोक लाज और
मोह ममता त्याग कर अपने प्रेमी के संग फुर्र हो गई! इतना ही नहीं, वह पहने हुए
गहने और 50 हजार रूपये भी साथ ले गई! मामला बरेली के
कोतवाली मीरगंज क्षेत्र का सामने आया है ! मामले की शिकायत
फरार महिला के पति ने पुलिस से की है।
बरेली जनपद के कोतवाली मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह हरियाणा प्रान्त के रोहतक में मेहनत मजदूरी करता है! बुधवार को तकरीबन तीन महीने बाद अपने गांव आया था, मेहनत मजदूरी कर कमाए हुए पचास हजार रूपए अपनी पत्नी को लाकर दे दिए थे! वह मेहनत मजदूरी करने हेतु बीते रविवार को सुवह के समय गया था, और रात को जब वह काम से वापस आया तो उसकी पत्नी घर पर नही मिली, घर पर उसके दो मासूम बेटे ही मिले ! उसने बताया की उसकी पत्नी पहने हुए जेवरात के अलावा 50 हजार रूपए साथ ले गई, उसने पत्नी की काफी तलाश किया, पर वह नहीं मिली!
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी
पत्नी अपने मायके के रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित का यह भी आरोप है
कि आरोपी युवक उसकी पत्नी को घर से भगाकर अपने साथ ले गया! उसका कहना है कि छह महीने पहले भी आरोपी युवक उसकी पत्नी को
भगाकर ले जा चुका है।उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।