Saturday, January 31, 2026

सेवा पखवाड़ा: मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलेगा भाजपा का स्वच्छता और स्वदेशी संकल्प अभियान

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 10, 2025

सेवा पखवाड़ा: मोदी जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलेगा भाजपा का स्वच्छता और स्वदेशी संकल्प अभियान

 विकास श्रीवास्तव

जागरण टुडे,बदायूं: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक देशभर में "सेवा पखवाड़ा" मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भाजपा कार्यालय बदायूं में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि "सेवा पखवाड़ा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्र सेवा का व्यापक अभियान है।" उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, और स्वदेशी वस्त्रों के प्रचार के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा का मूल विचार केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि सेवा-भाव और राष्ट्र निर्माण है। यह अभियान कार्यकर्ताओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विस्तार से बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निम्न कार्यक्रम आयोजित होंगे:

  • रक्तदान शिविर

  • नमो प्रदर्शनी

  • स्वास्थ्य जांच शिविर

  • दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण

  • सांसद खेलकूद प्रतियोगिता

  • प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

  • विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता

  • स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

राजीव गुप्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और जनता से खादी एवं हस्तकरघा वस्त्रों की खरीद करने की अपील की जाएगी, ताकि वोकल फॉर लोकल अभियान को गति मिल सके।

इसके साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को बूथ स्तर पर भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, तथा भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी – हरिओम पाराशरी, शैलेंद्र मोहन शर्मा, शिशुपाल शाक्य, विक्रांत यादव, सुभाष चंद्र गुप्ता, आशीष शर्मा, आदि की उपस्थिति रही।

सेवा पखवाड़ा भाजपा के सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रनिर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनने जा रहा है।

https://jagrantoday.in/#

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.