Friday, January 30, 2026

Bareilly News: पीडीए पंचायत से सपा की हुंकार, भाजपा सरकार की नीतियों को बताया नाकाम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 10, 2025

Bareilly News: पीडीए पंचायत से सपा की हुंकार, भाजपा सरकार की नीतियों को बताया नाकाम

जागरण टुडे, बरेली समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की।

मुख्य अतिथि शिवचरन कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से शिक्षक, किसान, नौजवान और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा, बेरोजगारी चरम पर है और भ्रष्टाचार उच्चतम स्तर पर पहुँच चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाज़ी और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ही जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी के अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस पीडीए पंचायत के आयोजक बुंदन अंसारी रहे, और संचालन शिवम सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव, जिला सचित बृजेश श्रीवास्तव सविता,  अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, गौरव सक्सेना,संजीव कश्यप, विपिन सक्सेना, अमर सिंह मौर्य, अजर अली, अंकित वाल्मीकि, रामप्रसाद यादव, राहुल वाल्मीकि, रिंकू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.