Friday, January 30, 2026

Mathura News: प्रियंका रसोई से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची खाद्य सामग्री, कांग्रेस ने शुरू किया राहत अभियान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 11, 2025

Mathura News: प्रियंका रसोई से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची खाद्य सामग्री, कांग्रेस ने शुरू किया राहत अभियान

जागरण टुडे, मथुरा

बाढ़ से प्रभावित शहरी क्षेत्र के परिवारों की मदद के लिए कांग्रेस ने राहत अभियान तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर जिला कांग्रेस महासचिव वैध मनोज गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी रसोई से तैयार खाद्य सामग्री पैकेट बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाए।

जानकारी के अनुसार, जिला कांग्रेस की ओर से सेठवाड़ा स्थित प्रियंका गांधी रसोई में भोजन तैयार किया जा रहा है। यहीं से खाद्य सामग्री के पैकेट बनाकर कार्यकर्ता प्रभावित इलाकों में ले जाते हैं।

इस अभियान के तहत रांची बांगर, कोयला अलीपुर, गंगा सिटी, यमुना सिटी, गणेश वाटिका, राजराजेश्वरी पुरम और गिर्राज वाटिका में जाकर बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रभावित परिवारों से उनकी अन्य जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बालवीर प्रधान ने बताया कि प्रियंका गांधी रसोई के माध्यम से लगातार खाद्य सामग्री तैयार कर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में बाढ़ से हालात काफी गंभीर हैं और प्रशासनिक स्तर पर की जा रही मदद पर्याप्त नहीं है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि यह समय निस्वार्थ भाव से और बिना किसी भेदभाव के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का है। बाढ़ से लोगों के घर तबाह हो गए हैं और कई परिवार सड़क पर आ गए हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, प्रियंका गांधी रसोई से बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य जारी रहेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.