बरेली आईएमए सभागार में आज प्रगतिशील लोकतांत्रिक आन्दोल (पीडीए) की भव्य सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह और विशिष्ट अतिथि नेहा यादव रहीं। इस सभा का सफल आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में किया गया।
सभा में महानगर उपाध्यक्ष प्रभारी 125 कैंट विधानसभा राजेश मौर्य, संचालक पंडित दीपक शर्मा, गुरु प्रसाद काले, शुभलेश यादव, प्रमोद बिष्ट, सरताज गजल अंसारी, शांति सिंह, रीना खान, दिनेश यादव, डॉ. सुची, रणवीर जाटव, सुनील सागर, सचिन आनंद, मिराज अंसारी, हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, ऋषि यादव, वीना गौतम, रोहित राजपूत, जमुना प्रसाद मौर्या समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए।
मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कहा कि “पार्टी को मजबूत बनाना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।”
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए जनता की आवाज है और आम आदमी की समस्याओं का समाधान इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
सभा स्थल पर “जय अखिलेश, तय अखिलेश” और “अनीस बेग जिंदाबाद” के नारों से गूंजता माहौल कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शा रहा था। डॉ. बेग ने सभी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि यह जनसमर्थन पीडीए की ताकत है और आने वाले समय में संगठन और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।