महिला कल्याण संगठन की ओर से रविवार को अधिकारी क्लब, आगरा में कर्मचारियों के बच्चों के लिए ‘ऑन-द-स्पॉट’ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संगठन की अध्यक्षा इशानी गोयल की अध्यक्षता में हुई। खास बात यह रही कि यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेल में एक ही दिन आयोजित की गई।
प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया-
-
ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष) : मेरी पसंदीदा डिश या मेरे दादा-दादी के घर पर एक मजेदार दिन
ग्रुप-2 (10 से 12 वर्ष) : मैं अपना रविवार कैसे बिताता/बिताती हूं या मेरा पसंदीदा भारतीय त्योहार
-
ग्रुप-3 (13 से 15 वर्ष) : क्या एआई (AI) भविष्य के लिए खतरा बनेगा या लाभदायक होगा? या 2047 का भारत: मेरा दृष्टिकोण
कुल 40 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं लेखन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की अध्यक्षा इशानी गोयल, सचिव माधुरी सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी रीना बघेला और अन्य सदस्य मोनिका सिंह, अपूर्वा यादव, स्नेहा कुमारी एवं रेनू प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को उपहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।