Tuesday, March 31, 2026

Shahjahanpur News: घर में अवैध चर्च बनाकर कराया जा रहा था धर्मांतरण, महिला और साथी गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2025

Shahjahanpur News:  घर में अवैध चर्च बनाकर कराया जा रहा था धर्मांतरण, महिला और साथी गिरफ्तार

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर जिले के रोजा कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में घर के अंदर अवैध रूप से चर्च बनाकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और उसका साथी स्थानीय लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगला रहे थे। रविवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सूचना पर मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

तहरीर और शिकायत

हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने रामचंद्र मिशन थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि हरजीत उर्फ हनकू और सुनीता सिंह बिना अनुमति के अवैध चर्च संचालित कर रहे थे। यहां स्थानीय लोगों को जबरन धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था।

मौके से बरामद सामग्री

संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च से धार्मिक किताबें, भड़काऊ पर्चे, प्रार्थना की डायरियां और अन्य सामग्री मिली है। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और पुलिस को सौंपा।

पुलिस की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.