Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: चार दिन दीनदयाल मेले में बहेगी संस्कार, ज्ञान और संस्कृति की रसधार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2025

Bareilly News: चार दिन दीनदयाल मेले में बहेगी संस्कार, ज्ञान और संस्कृति की रसधार
रसिया दंगल, कवि सम्मेलन, विराट युवा सम्मेलन, लोकगीत, कुश्ती दंगल, जिकड़ी भजन सहित होंगे कई कार्यक्रम
 
जागरण टुडे, फरह (मथुरा)। दीनदयाल धाम में आयोजित चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में संस्कार, संस्कृति और ज्ञान की रसधार बहेगी। ग्रामोदय, महिला उत्थान और एक जनपद-एक उत्पाद की उन्नति चमकेगी सांस्कृतिक- संस्कारशील कार्यक्रम होंगे। जन्मोत्सव पर 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराट युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्मृति महोत्सव मेला समिति  के संरक्षक अशोक टैटीवाल ने दी। समिति अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा ने बताया कि मेला का शुभारंभ 18 सितंबर से 108 कलश यात्रा और हवन के साथ होगा। इसी दिन रंगोली प्रतियोगिता, विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल भी आयोजित होंगे। दोपहर में मेला शुभारंभ का कार्यक्रम मुख्य पंडाल में होगा। उन्होंने बताया कि  इससे एक दिन पूर्व 17 सितंबर को शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ और भजन का कार्यक्रम होगा।

कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि दूसरे दिन अंत्योदय के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर स्मारक भवन पर हवन होगा, गांव की महिलाएं बधाई गीत गाएंगी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बाद का दोपहर में विराट युवा सम्मेलन होगा , जिसमें में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहभागिता करेंगे और रात्रि में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।  स्मारक समिति निदेशक सोनपाल ने बताया कि तीसरे दिन मेले का शुभारंभ गो पूजन और स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता के साथ होगा। दोपहर में महिला लोकगीत प्रतियोगिता होगी, सायं दो बजे से कुश्ती दंगल आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया नृत्य गायन का कार्यक्रम सायं को और जिकड़ी भजन का आयोजन रात्रि में होगा।

मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के समापन पर 21 सितंबर को दोपहर में राष्ट्र निर्माण के परिपेक्ष्य में नारी और उसका सर्वकालिक योगदान पर गोष्ठी होगी। दोपहर में कुश्ती दंगल और सायं को भजन संध्या के साथ मेला का समापन होगा । इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सहमंत्री महीपाल सिंह, सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र कटारा, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, बृजेंद्र नागर, योगेश आवा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, दिनेश गौड़ आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.