उत्तर मध्य रेलवे में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंगलवार, 16 सितंबर को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अगस्त 2025 के लिए चयनित 11 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान झाँसी, आगरा और प्रयागराज मंडल के उन कर्मचारियों को दिया गया जिन्होंने रेल संचालन के दौरान सतर्कता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पुरस्कार समारोह में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा समेत रेलवे के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
आगरा मंडल के इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
आगरा मंडल से जिन चार कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें अमर सिंह, लोको पायलट गुड्स, आगरा कैंट, रजनी कान्त, सहायक लोको पायलट गुड्स, आगरा कैंट, विक्रान्त बाबू राणा, कीमैन, कोसी कला, राधा किशन, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर-गुड्स, ईदगाह शामिल हैं।