Saturday, January 31, 2026

Badaun News:सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सहसवान में रक्तदान शिविर आयोजित, 50 यूनिट रक्त एकत्र, युवाओं ने दिखाया उत्साह

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 18, 2025

Badaun News:सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सहसवान में रक्तदान शिविर आयोजित, 50 यूनिट रक्त एकत्र, युवाओं ने दिखाया उत्साह

जागरण टुडे,बदायूँ

विकास श्रीवास्तव

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत हसवान स्थित डॉ. आर.एन. गुप्ता हॉस्पिटल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल सहसवान नगर, सहसवान ग्रामीण एवं दहगंवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है" और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस महादान से अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों का जीवन बचाता है, बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जीवनबल ब्लड बैंक द्वारा जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी ने किया जबकि वरिष्ठ चिकित्सक राम निवास गुप्ता ने संरक्षक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर के जिला संयोजक अनुज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, वीरपाल सिंह यादव, परमवीर शाक्य, सोशल मीडिया संयोजक अनुराग दीक्षित, मंयक गुप्ता, डा. आदित्य माहेश्वरी, चिकित्सा अधीक्षक प्रशांत त्यागी समेत कई गणमान्य और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अनुज माहेश्वरी ने सेवा पखवाड़ा को "जागरूकता और सामाजिक सेवा का संगम" बताया और युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की।

अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.