विकास श्रीवास्तव
राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत तीसरे दिन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन हुआ। 19 सितम्बर को आयोजित इस शिविर में कुल 296 लाभार्थियों, विशेषकर महिलाओं और किशोरियों, को विविध स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए गए।
यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर एक स्वस्थ, सशक्त परिवार और समाज की स्थापना करना है।
शिविर में विभिन्न विभागों ने निम्नलिखित सेवाएं प्रदान कीं:
-
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग: 55 महिलाओं की एनीमिया, हाई बीपी, जीडीएम, सर्वाइकल स्क्रीनिंग, एंटेनेटल केयर और परिवार नियोजन संबंधी जांच।
-
सर्जरी विभाग: 30 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच।
-
टीबी एवं चेस्ट विभाग: 30 रोगियों की टीबी स्क्रीनिंग।
-
मेडिसिन विभाग: 27 उच्च रक्तचाप व 9 मधुमेह रोगियों की पहचान।
-
दंत विभाग: 17 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग।
-
नेत्र विभाग: 75 लोगों की आंखों की जांच और परामर्श।
-
बाल रोग विभाग: 8 बच्चों का टीकाकरण।
-
रक्तदान केंद्र: 3 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान।
-
माइक्रोबायोलॉजी विभाग: 30 लोगों की हेपाटाइटिस जांच।
-
कम्युनिटी मेडिसिन: 12 लोगों को पोषण और आहार पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा,
“स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है। यह अभियान महिला स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में सार्थक कदम है।”
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रितुज अग्रवाल सहित सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सक व स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।