Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: सुभाषनगर इलाके में प्रेमिका ने गले में फंदा लगाया, प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 23, 2025

Bareilly News:  सुभाषनगर इलाके में प्रेमिका ने गले में फंदा लगाया, प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

बरेली शहर के सुभाषनगर इलाके के गांव अंगूरी टांडा में मंगलवार को एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया। प्रेमी से अलग होने के डर से प्रेमिका ने गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वक्त रहते परिजनों ने उसे बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका के पता लगने पर प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

सुभाषनगर इलाके के अंगूरी टांडा के रहने वाला युवक और युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों एक ही बिरादरी के रहने वाले हैं। दोनों के घर आमने-सामने थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। उनके प्रेम संबंधों का पता लगने पर परिवार वालों ने उनके मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे दोनों मानसिक तनाव में आ गए।

मंगलवार सुबह करीब छह बजे 24 वर्षीय युवती ने घर में फंदे पर लटक गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार वालों ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर एकत्र हुए परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतार लिया। युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवती के घरवालों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। उनका आरोप था कि युवक अलग-अलग नंबर से युवती को फोन करके परेशान करता है।

प्रेमिका के फंदे पर लटकने और पुलिस में शिकायत पहुंचने का पता लगने पर युवक मानसिक तनाव में आ गया। इसके कुछ देर बाद युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। शव के बपास मिले मोबाइल से युवक की पहचान हुई। युवक की मौत की सूचना पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

युवक के परिजन अब युवती के घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवक-युवती एक ही गांव के होने से माहौल गर्मा गया। इसका पता लगने पर एसपी सिटी मानुष पारीक पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर जांच की जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.