जनपद बरेली के मीरगंज में
संचालित राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान पर 71बी त्रिदिवसीय
तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन
रंगारंग प्रस्तुति के साथ मुख्य अतिथि एव राजकीय इंटर कॉलेज, चितौली फतेहगंज
कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रवेश कुमारी उपाध्याय ने झंडी दिखाकर 100 मीटर रेस से
शुरुआत की। प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्य
अतिथि का स्वागत किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में
तहसील के कई स्कूलों में मेजबान टीम, ब्रह्मा देवी इंटर
कालेज, कुंवर ढकनलाल इ का
, स्वामी दयानंद इंटर
कालेज, संत मंगलपुरी इ का ,
दिव्य कृपाल इंटर कालेज, सूरज पब्लिक
स्कूल, गांधी इ का शाही, जी आई सी चीतोली, कमला देवी मेमोरियल इंटर
कालेज हुरहुरी, हरिति पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई
हा0 से0 स्कूल, केदार प0 स्कूल, के टीमों ने
प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ मे
मुजाहिद (प्रथम) के.एस.जी.इंटर कॉलेज , बालिका वर्ग मे रूबी सागर (प्रथम) गाँधी इ. का. रही। गोला फेक सीनियर
बालिका वर्ग पूजा (प्रथम) चक्का फ़ेक मे वंशिका गुप्ता (प्रथम) राजेंद्र प्रसाद इ
का रही। जूनियर बालक 100 मीटर मे मो0 दाइम् (प्रथम)
हरीति पब्लिक स्कूल, गोलाफेक में
संजीव (प्रथम), जूनियर बालिका वर्ग 100 मी. दौड़ मे रेनू (प्रथम) कुवर् ढाकन लाल इ
का रही। सब जूनियर बालक वर्ग 100 मी0 दौड़ मे मो0 अनस, गाँधी इ.
का. तथा बालिका वर्ग मे गुंजन स्वामी दयानंद इ का रही, गोला फ़ेक, चक्का फ़ेक मे
अलाशिफा, रा. प्र. इ. का.
(प्रथम), 400 मीटर में
प्रियाशी स्वामी दयानंद इंटर कालेज (प्रथम), लंबीकुद में निशा, नेतराम राठौर इ
का (प्रथम) रही।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ स्नेह कुमार
कुशवाह, श्रीकृष्ण
यादव तथा मंच संचालन कार्य मनोज कुमार ने
संभाला। लेखन कार्य मनोज कुमार वर्मा, नितेश सक्सेना, अमित कुमार तिवारी एवं निर्णायक मंडल में बी. बी. पांडे, हिमांशु प्रसाद , राजवीर, रामसरन , हेमंत कुमार, सर्वेश शाक्य, वीरपाल गंगवार, रामऔतार गंगवार, नीरज, आर डी मिश्रा, कपिल भरद्वाज ,अमृता आर्य,रश्मि, किरन सुनैना, प्रेम कुमारी,
सावित्री आदि रहे ।