Saturday, January 31, 2026

Eath NEWS मां वैष्णोदेवी वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 28, 2025

Eath NEWS मां वैष्णोदेवी वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन



जागरण टुडे, शनि शर्मा, अलीगंज।

एटा के अलीगंज में नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां काली मंदिर, अलीगंज में मां वैष्णोदेवी की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

शोभायात्रा की खास बात यह रही कि नौ बालिकाओं को देवी के रूप में सजाकर झांकी में विराजमान किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे मार्ग में "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और युवतियों ने कलश लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता राजू, सांसद प्रतिनिधि अंकुर राजपूत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।

ये झांकिया रही आकर्षक का केंद्र

इस दौरान "काली का अखाड़ा", "शिव तांडव" जैसे शारीरिक करतबों ने दर्शकों को रोमांचित किया। कलश यात्रा में भगवान हनुमान, माता शेरावाली, खाटू श्याम बाबा, भगवान गणेश, राम-लक्ष्मण, माता सीता, भगवान शंकर की झांकियों ने विशेष आकर्षण बटोरा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जयप्रकाश गुप्ता, रजनेश कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता, गोविंद गुप्ता, राजीव सक्सेना सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.