Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS श्रीनगला के ग्राम प्रधान की 90 वर्षीय मां अमृत देवी का निधन, विमान निकालकर हुआ अंतिम संस्कार

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 28, 2025

KASGANJ NEWS श्रीनगला के ग्राम प्रधान की 90 वर्षीय मां अमृत देवी का निधन, विमान निकालकर हुआ अंतिम संस्कार


कासगंज (जागरण टुडे)।

पटियाली ब्लॉक क्षेत्र के गांव श्रीनगला में ग्राम प्रधान कुलदीप माथुर की 90 वर्षीय माता श्रीमती अमृत देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

अमृत देवी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया परंपरागत ढंग से गांव में ही की गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक "विमान" निकालकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। यह दृश्य पूरे गांव में भावुक कर देने वाला रहा।

स्वर्गीय अमृत देवी के पति, स्व. होरीलाल माथुर, भारतीय सेना में सेवारत रहे थे, जिनका निधन लगभग दस वर्ष पूर्व हुआ था।

ग्राम प्रधान कुलदीप माथुर सहित उनके परिवार के सदस्य दिनेश, जितेंद्र, रंजीत, संजीव एवं अन्य परिजनों का कहना है कि अमृत देवी एक धर्मपरायण, सरल स्वभाव और समाजसेवी विचारों वाली महिला थीं। उनके जाने से पूरे माथुर परिवार सहित गांव में गहरा दुख है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.