आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव को लेकर विवाद गहराता जा र है। इस बहाने कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।
श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर-मस्जिद केस के मुख्ययाचिका दिनेश फलाहारी ने कहा है कि कुछ मौलाना आई लव मोहम्मद के नाम पर युवाओं को भड़का रहे हैं। उनका कहना है कि यह अंतर्राष्ट्रीय सडयंत्र है, ऐसे मौलानाओं के बैंक खातों की जांच की जानी चाहिए, और उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि मुस्लिम युवाओं को आई लव मोहम्मद के चक्कर में नहीं पढ़ना चाहिए, जिससे माहौल खराब होता है। महेंद्र अनमोल दास ने कहा कि कुछ लोग त्योहार के आसपास हिंसा भड़काने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा युवाओं को नेताओं के चक्कर में नहीं आना चाहिए।
वहीं, अनिल शास्त्री ने कहा कि जब तक योगी आदित्यनाथ का शासन रहेगा, तब तक कुछ विधर्मियों का गजवाए हिंद का सपना पूरा नहीं होगा।