Friday, January 30, 2026

Badaun News:महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! उघैती पुलिस ने मिशन शक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले चार गिरफ्तार किए

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 1, 2025

Badaun News:महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! उघैती पुलिस ने मिशन शक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले चार गिरफ्तार किए

जागरण टुडे,बदायूँ

विकासश्रीवास्तव
बदायूं: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत बदायूं पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना उघैती पुलिस की मिशन शक्ति/एन्टी रोमियो टीम ने 1 अक्टूबर 2025 को फर्जीवाड़ा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 BNSS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

गिरफ्तार हुए अभियुक्त इस प्रकारहैं-

  1. अमन सिंह पुत्र अमोद कुमार सिंह, निवासी ग्राम टिटौली, थाना उघैती, जनपद बदायूं

  2. शिवराज पुत्र माहराम सिंह, निवासी ग्राम नागर पुखरा, थाना उघैती, बदायूं

  3. दीपाशु उर्फ मजीत पुत्र अजय कुमार, निवासी गन्धरौली, थाना उघैती

  4. इदरीश आलम पुत्र रईस अहमद, निवासी ग्राम उघैती गर्वी, थाना उघैती, बदायूं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक उघैती के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्रवाई जारी है।

मिशन शक्ति अभियान अब केवल एक योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर करारा प्रहार बन चुका है। बदायूं पुलिस की यह तत्परता समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल निर्मित कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.