Thursday, April 2, 2026

Bareilly News: बरेली नगर निगम का घूसखोर टैक्स इंस्पेक्टर भेजा जेल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 2, 2025

Bareilly News: बरेली नगर निगम का घूसखोर टैक्स इंस्पेक्टर भेजा जेल

गृह और सीवर कर का गलत बिल आने पर उसे संशोधित करने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले बरेली नगर निगम के जोन-दो में तैनात टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी विजय कुमार चन्द्रा ने एंटी करप्शन से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनके गृह कर, जल कर और सीवर कर के गलत बिल आ गए थे। जिसे संशोधित करने के बदले में मोहन भवन के पीछे रेलवे कालोनी मोहल्ला निवासी टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत का संज्ञान लेकर टीम गठित की गई। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी ने टीम के साथ जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही उसने पीड़ित से रिश्वत के 50 हजार रुपये लिए कि टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.