Friday, January 30, 2026

Bareilly News: सत्य-अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि: शिवचरन कश्यप

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 2, 2025

Bareilly News: सत्य-अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि: शिवचरन कश्यप

जागरण टुडे, बरेली

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बापू को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभी ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और समानता के प्रतीक थे। उन्होंने देश को आज़ादी दिलाने में अहिंसा को सबसे बड़ा हथियार बनाया। आज की परिस्थितियों में गांधीजी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, मुश्ताक़ अहमद, भारती चौहान, संजय वर्मा, डब्बू प्रधान, रामनाथ प्रधान, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, संजीव कश्यप, राजेश्वरी यादव, चित्रा सक्सेना और गंगा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शांति, भाईचारे और समानता स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की बात की थी। उनका सपना था कि हर वर्ग को न्याय और अवसर मिले। समाजवादी पार्टी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षरत है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.