बरेली जनपद के मीरगंज तहसील तहसील इलाके के गांव ठिरिया बुजर्ग में में कलश यात्रा के उपरांत रात्रि दौरान सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया। और कथा का आगामी 10 अक्टूवर को विश्राम होगा। अब सात दिनों तक कछला से आये विद्वान ब्रजभूषण शास्ती की मधुर वाणी से श्रद्धालु श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करेंगे।
मीरगंज तहसील के खादर इलाके के गांव ठिरिया बुजर्ग में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया। कथा शुभारम्भ से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। विद्वान कथा बाचक ब्रजभूषण शास्ती ने विधि विधान से पूरा अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। परीक्षत अशोक कुमार उपाध्याय सिर पर श्रीमद भागवत कथा पुराण को रखकर आगे चले। और पीछे पीले परिधान पहने तमाम श्रद्धालु महिलाएं कतार में चलीं तो बातारण कौतूहल का विषय बन गया। और राधे- राधे जपते हुए सभी नर और नारियां श्रीराधा कृष्ण मंदिर से पूरे गांव की गलियों में भागवत कथा की अलख जगाते हुए रामगंगा घाट तक पहुंचे और वापस यात्रा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। और उसके उपरांत रात्रि दौरान विद्वान कथा बाचक कछला से आये ब्रजभूषण शास्त्री ने अपनी मधुनवाणी से सभी को कथा का रसपान कराया।
इस दौरान परीक्षत अशोक कुमार उपाध्याय के अलावा श्रद्धालु पुरूषों में अमर पाल, सूरज पाल, मिंटू भारद्धाज, राम सेवक के अलावा महिलाओं में मधुलिका शर्मा, कुन्ती देवी, गुड़िया शर्मा, राधा शर्मा, पिंकी, कुमकुम, विनीता, सावित्री, सुनीता, कुसुम आदि तमाम महिलाएं प्रमुख तौर पर साथ रहीं।