Friday, January 30, 2026

Badaun News:गांव से दो भैंसें चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस कार्रवाई से इनकार — पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 4, 2025

Badaun News:गांव से दो भैंसें चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस कार्रवाई से इनकार — पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार
जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहिरामई गौटिया निवासी चोब सिंह पुत्र  सुखपाल सिंह की दो भैंसें चोरी हो गईं। पीड़ित ने चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से न्याय की मांग की है।

घटना 4 सितंबर 2025 की रात करीब 12 बजे की है। चोब सिंह के अनुसार, उनकी दो भैंसें रोज की तरह घर के बाहर बंधी थीं। रात को जब वह नींद से जागे तो पाया कि दोनों भैंसें गायब थीं। आसपास तलाश करने पर भी भैंसों का कुछ पता नहीं चला।

पड़ोसियों और गांववालों से पूछताछ के बाद पता चला कि एक अज्ञात वाहन में कुछ लोग भैंसों को ले जाते देखे गए थे। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें संदिग्ध वाहन और उसकी गतिविधियाँ स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।

चोब सिंह ने बताया कि उन्होंने 5 सितंबर 2025 को थाना मूसाझाग में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और घटना की स्पष्टता के बावजूद पुलिस की उदासीनता चोरी को बढ़ावा देने जैसा है।

पीड़ित का कहना है कि भैंसें उनके परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन थीं और उनकी चोरी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। अब वह चाहते हैं कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.