दीपावली से पहले जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल (पन्ना पोखर) में उस समय बच्चों के चेहरे खिल उठे, जब उन्हें दीपावली से पहले नए वस्त्र मिल गए। यह पहल मनीष गारमेंट्स, महोली रोड मथुरा के मालिक अतुल अग्रवाल के सहयोग से हुई।
नन्हें बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों की चमक देख दीपावली की सच्ची रोशनी से जगमगा उठा। किसी ने अपने कपड़े सीने से लगाकर देखे तो किसी ने खुशी से कहा “अब हमारी भी दीपावली है।” संस्था के संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि दीपावली की असली रोशनी दीयों से नहीं, बल्कि उन मुस्कानों से आती है जो किसी के जीवन के अंधेरे को मिटा दें। उन्होंने अतुल अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ही बच्चों के जीवन में उजाला संभव हो पाता है।
बाल कल्याण समिति की सदस्य सीमा शर्मा ने कहा कि संस्था का संकल्प है कि झुग्गी-बस्तियों और वंचित परिवारों के बच्चों तक शिक्षा, संस्कार और आत्मसम्मान की ज्योति पहुँचाई जाए, ताकि हर बच्चे का भविष्य स्वर्णिम बन सके। इस अवसर पर संस्था संचालक सतीश चंद्र शर्मा, कुमारी कुमकुम राजपूत, प्रीति राजपूत, महक सिंह, श्रीमती सीमा शर्मा, सचिन कुमार, प्रभात शर्मा सहित सभी वॉलंटियर्स और सेंटर के बच्चे उपस्थित रहे।