राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को रामपुर में विजयदशमी उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रीराम बस्ती के तत्वावधान में आदर्श कालोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हुआ।
सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल गुप्ता ने संघ के प्रमुख बिंदुओं और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इसके बाद बस्ती प्रमुख अनिल अग्रवाल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा पथ संचलन, जिसकी अगुवाई मुख्य शिक्षक उपेंद्र पांडे ने की।
शाखा कार्यवाहक राजीव अग्रवाल के नेतृत्व और घोष वादन के साथ यह पथ संचलन नगर की विभिन्न सड़कों और गलियों से गुजरते हुए पुनः रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुआ। समापन के बाद सभी उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया।
पथ संचलन की व्यवस्था और संचालन में नवीन भाटिया, तरनजीत सिंह, राकेश जुनेजा, पवन बंगा, विवेक अग्रवाल, सतीश भाटिया, आशीष सिंघल, सुमित अग्रवाल, नीरज, अर्पित, राजेंद्र पाल, मोहित, शलभ अग्रवाल, कपिल और महेश जुनेजा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सक्रिय रूप से मौजूद रहे। रामपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।