Wednesday, April 1, 2026

Moradabad News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 5, 2025

Moradabad News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप

जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतका के परिवार वाले डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। 

दो वर्ष पूर्व हुई थी रेखा और दुर्वेश की शादी

मृतका की पहचान पिलकपुर गांव निवासी रेखा (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व रेखा की शादी पंडितपुर गांव निवासी दुर्वेश उर्फ दुर्गा से हुई थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर रेखा को ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत

परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव के बजाय ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद रेखा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि लगातार डॉक्टर और स्टाफ को बुलाने के बावजूद किसी ने मरीज को नहीं देखा, जिसकी वजह से कुछ ही देर में रेखा ने दम तोड़ दिया।

प्रसूता दर्द से तड़पती रही, देखने नहीं पहुंचे डॉक्टर

रेखा की मौत का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। पति दुर्वेश ने आरोप लगाया कि “ऑपरेशन के बाद रेखा दर्द से तड़पती रही, लेकिन डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।”सास लज्जा देवी का कहना है कि “रेखा मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। यह अस्पताल की खुली लापरवाही है।”

अस्पताल में हंगामा पर पहुंची पुलिस

रेखा की मौत का पता लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार अस्पताल जा पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि डॉक्टर या अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साबित होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.