विकास श्रीवास्तव
जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुनाऊ निवासी रामऔतार पुत्र सोरन सिंह ने अपने 14 वर्षीय भतीजे अर्चित पुत्र चरन सिंह की लापता होने की सूचना थाना मूसाझाग में दी है।
जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुनाऊ निवासी रामऔतार पुत्र सोरन सिंह ने अपने 14 वर्षीय भतीजे अर्चित पुत्र चरन सिंह की लापता होने की सूचना थाना मूसाझाग में दी है।
परिजनों के अनुसार, दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 6 बजे अर्चित ने मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया, तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास, रिश्तेदारों और मेले में कई जगहों पर तलाश की, लेकिन कहीं भी अर्चित का कोई सुराग नहीं मिला।
अर्चित की अचानक गुमशुदगी से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों को कोई अनहोनी की आशंका भी सता रही है। काफी तलाश के बाद रामऔतार थाने पहुंचे और अर्चित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रामऔतार ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर अर्चित की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अर्चित की तलाश में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।