Wednesday, April 1, 2026

Bareilly News: टीपी नगर में मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेची जा रही थी इंडस्ट्रियल गैस, दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 6, 2025

 Bareilly News:  टीपी नगर में मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेची जा रही थी इंडस्ट्रियल गैस, दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज

जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस सर्विस की दुकान में छापा मारकर अवैध धंधे का खुलासा किया। यहां बिना लाइसेंस के मेडिकल ऑक्सीजन बताकर इंडस्ट्रियल गैस बेची जा रही थी। टीम ने मौके पर 31 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए। औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 ठिरिया निजावत खां वार्ड-एक निवासी शफीक उर्फ बबलू की टीपी नगर ए-ब्लॉक में अमृत गैस सर्विस नाम से दुकान है। औषधि निरीक्षक अनामिका अंकर जैन ने सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। यहां बिना औषधि विक्रय लाइसेंस के मेडिकल ऑक्सीजन की अवैध बिक्री की जा रही थी। दुकान पर इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन के सिलिंडर मिले जिन्हें मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचा जा रहा था। 

छापेमारी के दौरान दुकानदार बबलू मौके से फार हो गया। बबलू अपनी दुकान में सीबीगंज के जौहरपुर की फर्म एमएस अमृत गैस के नाम से जारी लाइसेंस का गलत इस्तेमाल कर रहा था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचना बेहद खतरनाक है, क्योंकि इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन में अशुद्धियां होती हैं जो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.