स्वामी विवेकानंद जन सेवा समिति के छठवें वर्ष में प्रवेश पर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं गरबा समारोह का आयोजन मयूर विहार स्थित पुष्पा गार्डन में किया गया, जिसमें नवीन पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।
मार्गदर्शक मंडल के सदस्य ललित कुमार माथुर ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार होते रहने चाहिए। निवर्तमान अध्यक्ष दलबीर सिंह यादव ने कहा कि मातृ शक्ति एक मजबूत एवं प्रगतिशील समाज का प्रमुख अंग है। इसे समृद्ध बनाना हम सभी का कर्तव्य है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिलाष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपने इस नवीन कार्यकाल में वह निःशुल्क सिलाई और ब्यूटी पार्लर कोर्स के साथ-साथ जल्द ही निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स की शुरूआत भी कराएंगे।
इससे पूर्व नवनियुक्त अध्यक्ष अभिलाष कुमार श्रीवास्तव, सचिव गणेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना, सह सचिव रजनीकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष हरिवंश खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र अस्थाना, व्यवस्थापक पवन ठाकुर, डॉ. सचिन अग्रवाल, सेवा प्रमुख डॉ आनंद अग्रवाल एवं मृदुल अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। वहीं समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर केंद्र की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य एवं गरबा की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, चंद्र बहादुर जौहरी, अनिल गोस्वामी, ओपी शर्मा, अनिल पाठक, रोहित अग्रवाल, प्रताप यादव, डॉ अंजू सूद, नीरज सूद, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे।