विकास श्रीवास्तव
मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी निवासी विजराज पुत्र चुन्नीलाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि दिनांक 24 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे, गांव में आवास योजना की जांच के लिए आए जिला स्तरीय अधिकारियों को कुछ ग्रामीण गलत सूचना देकर गुमराह कर रहे थे।
विजराज के अनुसार, विवेक, सचिन (पुत्रगण महेन्द्र यादव) और महेन्द्र यादव (पुत्र रोशन यादव) द्वारा अधिकारियों को जानबूझकर भ्रामक जानकारी दी जा रही थी। जब विजराज ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो उन लोगों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया।
हमले में विजराज को गंभीर चोटें आईं। जब राजा पुत्र विनोद उसे बचाने आया, तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। घटना स्थल पर मौजूद नितिन पुत्र ओमी, राजीव पुत्र रवेन्द्र और ओमी पुत्र हंसराज ने किसी तरह दोनों को बचाया।
विजराज के मुताबिक, वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी रास्ते में विवेक, सचिन और महेन्द्र ने उसे घेर लिया। उनके हाथों में तमंचे थे और उन्होंने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी विजराज ने थाना मूसाझाग में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी अभी भी उसे डरा-धमका रहे हैं और उसके परिवार की सुरक्षा को खतरा है। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।