Tuesday, March 31, 2026

Rampur News: रामपुर के विकास के लिए विधायक आकाश सक्सेना को मिल चुका है ब्लैंक चेक : नगर विकास मंत्री

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 9, 2025

Rampur News: रामपुर के विकास के लिए विधायक आकाश सक्सेना को मिल चुका है ब्लैंक चेक : नगर विकास मंत्री

जागरण टुडे, रामपुर

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रामपुर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक आकाश सक्सेना को “ब्लैंक चेक” दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विधायक ने रिकॉर्ड विकास कार्य कराए हैं। जो लोग वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने रामपुर के लिए क्या किया, यह सोचने वाली बात है।

श्री शर्मा ने कहा कि नगर विकास विभाग की हर योजना में रामपुर को प्राथमिकता दी जाएगी। वह पहली बार रामपुर दौरे पर पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले रामपुर, मऊ, कानपुर जैसे जिले उद्योगों की दृष्टि से अग्रणी थे। यहां के हस्तशिल्प, कपड़ा, चमड़ा और जरी-जरदोजी उद्योग पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की नीतियों के कारण इन उद्योगों को भारी क्षति पहुंची।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान से स्थानीय उद्योगों को फिर से नई पहचान मिली है। अब हर जिले में स्वदेशी मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कारीगरों को काम और ग्राहकों को सस्ते व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल रहे हैं। शर्मा ने कहा कि रामपुर के चाकू उद्योग, मेंथा कारोबार और जरी-जरदोजी कला को और सशक्त किया जाएगा।

गरीब कल्याण का उदाहरण है पीएम स्वनिधि गलियारा

शर्मा ने ज्वालानगर स्थित पीएम स्वनिधि गलियारे का निरीक्षण किया। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि पहले रेहड़ी-पटरी दुकानदार सड़क किनारे बैठते थे, जिससे जाम की समस्या होती थी। अब गलियारा बनने से उन्हें पक्की दुकानें और बेहतर स्थान मिले हैं। इस पर मंत्री बोले, “ऐसे साकार होता है गरीब कल्याण का भाव।”

विकास कार्यों में बाधा न डाले बिजली विभाग 

कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिया कि बिजली विभाग विकास कार्यों में बाधक न बने, बल्कि सहयोगात्मक भूमिका निभाए। ट्रांसफार्मरों और खंभों की शिफ्टिंग में अनावश्यक देरी पर उन्होंने मुख्य अभियंता को तलब करते हुए सख्त चेतावनी दी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.