Friday, January 30, 2026

Mathura News-वृंदावन रोड स्टेशन पर ‘कवच’ तकनीक का फील्ड प्रशिक्षण, रेल सुरक्षा में बढ़ेगी मजबूती

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 10, 2025

Mathura News-वृंदावन रोड स्टेशन पर ‘कवच’ तकनीक का फील्ड प्रशिक्षण, रेल सुरक्षा में बढ़ेगी मजबूती

 मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में मथुरा–पलवल रेल खंड के वृंदावन रोड स्टेशन पर 09 अक्टूबर 2025 को परिचालन कर्मचारियों के लिए कवच फील्ड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 12 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें भूतेश्वर, वृंदावन रोड, छाता और अझई स्टेशन के स्टेशन मास्टर शामिल थे।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को कवच प्रणाली की कार्यक्षमता और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसएमओसीआईपी (स्टेशन मास्टर ऑपरेशन कंट्रोल इंटरफेस प्रोटोकॉल) की कार्यप्रणाली का गहन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में एसओएस (Save Our Souls) जनरेशन और रिसेप्शन प्रक्रिया भी समझाई गई।

कवच प्रणाली भारतीय रेलवे की एक स्वदेशी रूप से विकसित ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) तकनीक है, जो ट्रेन की गति को नियंत्रित करती है और संभावित टक्कर की स्थिति में स्वतः ब्रेक लगा देती है। यह प्रणाली ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूत करते हुए पीछे से होने वाली (Rear End) और आमने-सामने की (Head-on) टक्कर को रोकने में सक्षम है।

मथुरा–पलवल रेल खंड में कवच प्रणाली का सफल परीक्षण हो चुका है, जो भारतीय रेलवे की सुरक्षा दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसे प्रशिक्षण सत्र कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकों और प्रक्रियाओं से अवगत कराते हैं, जिससे रेलवे परिचालन की सुरक्षा और दक्षता में वृद्धि होती है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सेक्शनल ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) भी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.